Sone Chandi Ka Bhav 23 March 2026: लगातर गिर रहा भाव, आज सोने में ₹11,800 की भारी गिरावट, चांदी ₹24,300 धड़ाम, जानें ताज़ा रेट
नई दिल्ली, 23 मार्च 2026, सुबह 11:30 बजे। आज फिर से सोमवार को बाज़ार खुलते ही सोने और चांदी में भारी गिरावट आई। US-Iran युद्ध के चौथे हफ्ते में पहुँचने और Federal Reserve द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की आशंका ने निवेशकों को Gold-Silver से दूर कर दिया। MCX पर सोना आज ₹11,738 यानी 8.12% गिरकर ₹1,32,754 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी ₹24,300 यानी 11% टूटकर ₹2,02,473 प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह मार्च 2026 में सोने की सबसे बड़ी गिरावट एक दिन में दर्ज की गई है।
Gold Price Today 23 March 2026, सुबह 11:30 बजे तक
| कैरेट | 1 ग्राम | 10 ग्राम | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 24 कैरेट (999) | ₹14,002 | ₹1,40,020 | ▼ भारी गिरावट |
| 22 कैरेट (916) | ₹12,835 | ₹1,28,350 | ▼ भारी गिरावट |
| 18 कैरेट (750) | ₹10,502 | ₹1,05,020 | ▼ भारी गिरावट |
| MCX Gold (April) | – | ₹1,32,754 | ▼ ₹11,738 (8.12%) |
भारत के प्रमुख शहरों में आज Gold Rate
| शहर | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 24 कैरेट (10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | ₹1,49,620 | ₹1,52,650 |
| मुंबई (Mumbai) | ₹1,28,350 | ₹1,40,020 |
| कोलकाता (Kolkata) | ₹1,28,350 | ₹1,40,020 |
| चेन्नई (Chennai) | ₹1,28,350 | ₹1,48,580 |
| पटना (Patna) | ₹1,28,350 | ₹1,40,020 |
| हैदराबाद (Hyderabad) | ₹1,28,350 | ₹1,40,020 |
Silver Price Today 23 March 2026
| मात्रा | भाव (सुबह) | MCX पर | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 1 ग्राम | ₹245 | – | ▼ गिरावट |
| 10 ग्राम | ₹2,450 | – | ▼ गिरावट |
| 1 किलोग्राम | ₹2,45,000 | ₹2,02,473 | ▼ ₹24,300 (11%) |
आज इतनी बड़ी गिरावट क्यों?
तीन बड़े कारण हैं इस crash के पीछे।
Federal Reserve का Hawkish रुख: US-Iran युद्ध से बढ़ती महंगाई के चलते अब traders 50% probability लगा रहे हैं कि Fed October तक ब्याज दरें बढ़ाएगा। ऊँची ब्याज दरें Gold जैसी non-yielding assets को कम आकर्षक बनाती हैं। ये तो पहला कारण हो सकता है.
Dollar Index मज़बूत: Dollar Index 100 के आसपास है। रुपया आज ₹93.77 प्रति डॉलर पर है। इस वजह से मज़बूत Dollar से Gold पर दबाव बना रहता है।
US-Iran युद्ध का उल्टा असर: Gold और Silver मार्च में अब तक 12% से 17% गिर चुके हैं। सामान्यतः युद्ध में Gold बढ़ता है, लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई और rate hike की आशंका ने उलटा असर किया। ये बड़ी बात है.
क्या और गिरेगा सोना?
Enrich Money के CEO Ponmudi R के अनुसार MCX Gold के लिए ₹1,34,000-₹1,35,000 एक मज़बूत support zone है। अगर यह टूटा तो ₹1,30,000 तक गिरावट संभव है। ऊपर की तरफ ₹1,39,000-₹1,40,000 immediate resistance है। Livelong Wealth के SEBI Analyst Hariprasad K का कहना है कि अभी near-term outlook negative है।
नोट: ऊपर दिए गए retail rates में GST (3%) और Making Charges शामिल नहीं हैं। और खाश बात MCX और physical gold rates में अंतर होता है।
LPG Gas: अब 14.2 किलो सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस, कीमत होगा इतना