नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी इस लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पार्टी ने इन उम्मीदवारों का चयन बूथ स्तर की रिपोर्ट और जनाधार के आधार पर किया है। माना जा रहा है कि BJP इस बार बंगाल में सत्तारूढ़ TMC को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
इससे पहले BJP ने अपनी पहली सूची भी जारी की थी जिसमें कई बड़े नेताओं को टिकट दिया गया था। दूसरी सूची जारी होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी कमर कस ली है। TMC, BJP और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
