स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के बीच इन दिनों एक नाम तेजी से चर्चा में है- Arjun Tendulkar। वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वो नेट्स में ऐसी घातक यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं कि बल्लेबाज़ संभलते नहीं बन रहा। दरअसल, Lucknow Super Giants के ट्रेनिंग सेशन के दौरान अर्जुन ने लगातार कई सटीक यॉर्कर फेंके। सामने थे टीम के कप्तान Rishabh Pant, जो इन गेंदों से बचते हुए दिखे। सिर्फ पंत ही नहीं, युवा बल्लेबाज़ Abdul Samad भी अर्जुन की गेंदबाजी के आगे थोड़ा असहज नजर आए।
“6 गेंद, 6 यॉर्कर” फैंस हुए इम्प्रेस
वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन ने लगातार 6 गेंदों पर 6 यॉर्कर डालीं। हालांकि ये दावा कितना सटीक है, ये तो टीम मैनेजमेंट ही बता सकता है, लेकिन वीडियो देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि उनकी लाइन-लेंथ और कंट्रोल काफी बेहतर दिख रहा है। इस लिए अब वह VIDEO सोशल मीडिया पर तहलका मजा चार है।
बुमराह से तुलना शुरू
Arjun Tendulkar की इस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना Jasprit Bumrah से होने लगी है। फंस विडिओ को शेयर करते न थम रहें है और जुलना मे बड़ी बड़ी कैपसन लिख रहें है। हालांकि, अभी ये तुलना थोड़ी जल्दीबाजी होगी, लेकिन ये साफ है कि अर्जुन अपनी स्किल्स पर लगातार काम कर रहे हैं।
क्या मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?
9 अप्रैल को Lucknow Super Giants का मुकाबला Kolkata Knight Riders से Eden Gardens में होना है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है—क्या अर्जुन को डेब्यू का मौका मिलेगा? टीम कॉम्बिनेशन और मैच की सिचुएशन को देखते हुए फैसला लिया जाएगा, लेकिन जिस तरह से अर्जुन नेट्स में मेहनत कर रहे हैं, उससे उनके चांस जरूर मजबूत हुए हैं।
“तेंदुलकर नाम का दबाव, पर खेल में दिख रहा दम”
Sachin Tendulkar के बेटे होने का दबाव अर्जुन के साथ हमेशा रहेगा, लेकिन अब वो धीरे-धीरे अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
फिलहाल, नजरें 9 अप्रैल के मैच पर हैं—देखना होगा कि अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार बड़ा मौका मिलता है या अभी इंतजार थोड़ा और लंबा होगा।



