Latest

Assembly Elections 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू, 7 बजते हीं मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे लोग

Assembly Elections 2026: आज सुबह सुबह देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरूर हो गया है। असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग से लोकतंत्र का यह महापर्व अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर वोटिंग […]

By  09 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

Assembly Elections 2026: आज सुबह सुबह देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरूर हो गया है। असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग से लोकतंत्र का यह महापर्व अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर वोटिंग शुरू कर दी है। बता दे कि, मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। 7 बजते हीं लोग बूथ पर पहुंचने लगे है।

Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में इतने सीटों पर होगा मतदान

9 अप्रैल 2026 को असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी है और वोटिंग शुरू हो गई है।

मैदान में क़िस्मत आजमा रहें असम में 722 और केरल में 883 उम्मीदवार

वोटिंग शुरू हो के साथ यह तय हो गया कि ईवीएम में कैद असम में 722 और केरल में 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं, वहीं मतदानकर्मी अपने कर्तव्यों में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अभिनेता मोहनलाल ने डाला वोट अपना वोट

अभिनेता मोहनलाल वोट डालने के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदावनमुगल स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

विदेशी प्रतिनिधि विधानसभा चुनावों के साक्षी बनेंगे

विधानसभा चुनावों को करीब से देखने के लिए पांच विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित 23 देशों के 43 प्रतिनिधि असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि ये प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-2026 का हिस्सा हैं। मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को चुनाव आयोग के प्रशिक्षण संस्थान, इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में प्रतिनिधियों को ईवीएम का प्रदर्शन दिखाया गया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए ईवीएम का उपयोग करके मॉक पोल में भाग लिया।

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *