ताज़ाबिहारशिक्षा बिहार

Bihar Board Inter Special & Compartmental Exam 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फीस डिटेल जारी

Bihar Board ने छात्रों को Inter Special और Compartmental Exam 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो अब 6 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन जरूर पूरा कर लें।

By  04 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

BSEB Inter Special Exam 2026 और Compartmental Exam 2026 को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने फिर नोटिस जारी कर बड़ा अपडेट दिया है। जिन छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना है, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। इस ताज़ा नोटिस के अनुसार, अब छात्र 06 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी।

इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जिनका पंजीकरण सत्र 2022-24, 2023-25 एवं 2024-26 के लिए मान्य है, उनके शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से समिति की वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com

पर दिनांक 25.03.2026 से 02.04.2026 तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरा जाना हेतु विज्ञप्ति संख्या 66/2026 द्वारा सूचित किया गया था। उक्त विज्ञप्ति के आलोक में इच्छुक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने एवं परीक्षा आवेदन भरने हेतु दिनांक 06.04.2026 तक अवधि विस्तार किया जाता है।

BSEB Inter Exam 2026 Fee Details

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1430 और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ₹960 की फ़ीस ली जा रही है।

इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 / इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 हेतु परीक्षा शुल्क विवरण

मदप्रति परीक्षार्थी निर्धारित शुल्क
परीक्षा आवेदन-पत्र का शुल्क₹150/-
परीक्षा शुल्क₹260/-
लोकल लेवी₹480/-
अंक-पत्र शुल्क₹170/-
औपबंधिक प्रमाण-पत्र शुल्क₹170/-
प्रवजन (Migration) प्रमाण-पत्र शुल्क₹170/-
ऑनलाइन शुल्क (संस्थान द्वारा रखा जाएगा)₹30/-
ऑनलाइन शुल्क सहित कुल शुल्क₹1430/-
कला/विज्ञान/वाणिज्य (समुन्नत/क्वालिफाइंग) अनुमति शुल्क₹340/-
व्यावसायिक पाठ्यक्रम (समुन्नत) अनुमति शुल्क₹340/-
व्यावसायिक पाठ्यक्रम (प्रैक्टिकल शुल्क)₹400/-

विभिन्न कोटि के परीक्षार्थियों के लिए कुल निर्धारित शुल्क विवरण

परीक्षार्थी की कोटिमदसमिति खाते में जमा शुल्कऑनलाइन शुल्ककुल शुल्क
नियमित/स्वतंत्र/पूर्ववर्ती (पहली बार आवेदन)परीक्षा एवं अन्य शुल्क₹1400/-₹30/-₹1430/-
समुन्नत एवं क्वालिफाइंग परीक्षार्थीपरीक्षा एवं अन्य शुल्क (अनुमति शुल्क सहित)₹1740/-₹30/-₹1430/-
व्यावसायिक पाठ्यक्रम (नियमित)परीक्षा एवं अन्य शुल्क (प्रैक्टिकल सहित)₹1800/-₹30/-₹1830/-
व्यावसायिक (समुन्नत)परीक्षा एवं अन्य शुल्क (अनुमति + प्रैक्टिकल)₹2140/-₹30/-₹2170/-
व्यावसायिक (पूर्ववर्ती अनुत्तीर्ण)परीक्षा एवं अन्य शुल्क₹1460/-₹30/-₹1490/-
पूर्ववर्ती अनुत्तीर्ण (Arts/Science/Commerce)परीक्षा एवं अन्य शुल्क₹1060/-₹30/-₹1090/-
कम्पार्टमेंटल परीक्षार्थीपरीक्षा एवं अन्य शुल्क₹930/-₹30/-₹960/-

समस्या होने पर संपर्क करें:

  • 📞 0612-2230039
  • 📧 bsebinterhelpdesk@gmail.com

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

❓ BSEB Inter Special Exam 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
06 अप्रैल 2026
❓ आवेदन कैसे करना होगा?
अपने स्कूल/कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन
❓ फीस कितनी है?
सामान्य छात्रों के लिए ₹1430
❓ कंपार्टमेंट छात्रों के लिए कितना फीस है?
₹960
Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *