बिहारशिक्षा

BSEB Matric Result 2026 Date: क्यों नहीं जारी हुआ अभी तक बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट? ये हो सकते हैं मुख्य कारण

पटना, 28 मार्च 2026। Bihar Board ने 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, लेकिन 15 लाख से ज़्यादा Matric छात्र अभी भी अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। बता दे परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच को हो चुकी है, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 से 12 मार्च के बीच […]

By  28 Mar 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

पटना, 28 मार्च 2026। Bihar Board ने 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, लेकिन 15 लाख से ज़्यादा Matric छात्र अभी भी अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। बता दे परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच को हो चुकी है, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 से 12 मार्च के बीच पूरा हो गया था जिसकी ख़बर आई थी। फिर भी अभी तक रिजल्ट नहीं आया। आखिर क्यों? Times of India और कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट अब 30 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी हो सकता है।

BSEB Matric Result 2026 ओवरव्यू

विवरणजानकारी
परीक्षा तारीख17 से 25 फरवरी 2026
Copy मूल्यांकन2 से 12 मार्च 2026 (पूरा हो चुका)
कुल छात्र15,12,963
10वीं Result Statusअभी जारी नहीं हुआ
Expected Date30 मार्च 2026
Expected Timeदोपहर 1 बजे
Result घोषित करेंगेBSEB Chairman आनंद किशोर

मैट्रिक रिजल्ट 2026 में देरी के मुख्य कारण

1. Topper Verification प्रक्रिया अभी जारी है

Bihar Board हर साल Topper Verification पर विशेष ध्यान देता है। 2016 में “Topper Scam” के बाद से BSEB Top 10 छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करता है। इस बार भी यह प्रक्रिया चल रही है जिसमें समय लग रहा है। ऐसा हो सकता है।

2. 15 लाख से ज़्यादा छात्रों का डेटा Compile करना

इस साल 15,12,963 छात्रों ने परीक्षा दी। इतने बड़े डेटा को compile करना, error check करना और final result तैयार करने में समय लगता है। हालांकि हर साल इसी अनुपात में छात्रों की संख्या होती है। वहीं 12वीं में 13 लाख छात्र थे जो 10वीं से कम है।

3. Grace Marks की प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार इस बार Bihar Board Matric Result में 5 से 10 Marks तक Grace दिए जाने की संभावना है। जो छात्र 5 अंकों से Second Division में आ रहे हैं उन्हें Grace दिया जा सकता है। यह प्रक्रिया भी अभी चल रही है।

4. 12वीं Result के बाद प्राथमिकता बदली

23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद BSEB का पूरा ध्यान अब 10वीं पर है। Board ने खुद कहा है कि “Result बहुत जल्द आएगा।”

5. पिछले साल भी देरी हुई थी

पिछले साल 2025 में भी Bihar Board 10th Result 29 मार्च को आया था। यानी March के आखिरी हफ्ते में result आना BSEB का पुराना pattern है।

यहां देखिए पिछले 5 वर्षों में Result जारी होने की तारीखें

वर्षResult DatePass %
202529 मार्च 202582.11%
20245 अप्रैल 202482.83%
202331 मार्च 202381.04%
202231 मई 202269.30%
2026 (इस साल)30 मार्च 2026 (expected)जल्द जारी होगा

Result कब और कहाँ Check करें?

BSEB Chairman आनंद किशोर Press Conference करके रिजल्ट घोषित करेंगे। उसके तुरंत बाद official websites पर link active हो जाएगा। नीचे दिए links अभी से save कर लें। हो सकता है रिज़ल्ट जारी होने के बाद कई वेबसाइट काम न करें उस स्थिति ने आपके पास कई ऑप्शन रहेगा:

WebsiteLink
BSEB Officialbiharboardonline.bihar.gov.in
Result Portal 1results.biharboardonline.com
Result Portal 2matricbiharboard.com
DigiLockerdigilocker.gov.in

SMS से भी check कर सकते हैं। चेक करने के लिए BIHAR10 (space) Roll Code (space) Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें।

अधिक जानकारी के लिए RojVarta.com पर बने रहें, रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले Update यहाँ मिलेगा। 

IPL 2026 Schedule: आज से शुरू हुआ महामुकाबला, RCB vs SRH पहला मैच, जानें पूरा शेड्यूल

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *