BSEB Matric Scrutiny 2026: Bihar School Examination Board (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 कि उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए Official Notification जारी कर दी है। 29 मार्च 2026 को Bihar Board Matric Result 2026 घोषित होने के बाद जो छात्र अपने किसी विषय के अंकों से असंतुष्ट हैं, वे 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक Online Scrutiny Form भर सकते हैं। Scrutiny Form भरने के लिए प्रति विषय ₹120 शुल्क देना होगा। आवेदन matric.biharboardscrutiny.com या biharboardonline.com पर किया जा सकता है।
BSEB Matric Scrutiny 2026 – Important Dates
| Event | Date |
|---|---|
| Bihar Board 10th Result 2026 Out | 29 मार्च 2026 |
| Scrutiny Online Form शुरू | 1 अप्रैल 2026 |
| Scrutiny Online Form Last Date | 7 अप्रैल 2026 |
| Scrutiny शुल्क (प्रति विषय) | ₹120 |
| Official Website | matric.biharboardscrutiny.com |
Scrutiny क्या होती है और क्यों है जरूरी?
Scrutiny यानी उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें Board यह देखता है कि कहीं किसी प्रश्न के अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई, कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं छूट गया, या अंक दर्ज करते समय कोई तकनीकी त्रुटि हुई है। Scrutiny का यह प्रक्रिया छात्रों को सही मूल्यांकन का अवसर देती है। ध्यान रखें कि Scrutiny में उत्तर का पुनर्मूल्यांकन नहीं होता, सिर्फ Totaling और Marking की जांच होती है।
Scrutiny में क्या-क्या होता है Check?
- उत्तरपुस्तिका के अंदर के पृष्ठों के अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं हैं, तो सुधार किया जाएगा।
- प्रदत्त अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसे सुधारा जाएगा।
- यदि कोई प्रश्न या उसके खंड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
- Scrutiny के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत रह सकते हैं।
Bihar Board Matric Scrutiny 2026 के लिए Online Apply कैसे करें?
Scrutiny के लिए आवेदन करना एकदम आसान प्रकृतियां है, आइए जानते है कैसे:
- सबसे पहले बोर्ड की Official Website matric.biharboardscrutiny.com या https://biharboardonline.com पर जाएं।
- “Apply for Scrutiny (Annual Secondary Examination 2026)” लिंक पर Click करें।
- Roll Code, Roll Number और जन्म तिथि दर्ज करें, जैसे – 52002-26000125-27-05-2010।
- Password Create करके Register करें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- Login करने के बाद Scrutiny Application Form खुलेगा।
- जिस विषय की Scrutiny करानी हो, उसके सामने Checkbox में (✓) Mark करें।
- Fee Payment बटन पर Click करके ₹120 प्रति विषय का भुगतान करें।
- Payment Debit Card, Credit Card या Net Banking से होगी।
- Payment के 24 घंटे के अंदर Bank खाते से राशि की निकासी खुद जांच लें।
- Application की Receipt Download करके सुरक्षित रखें।
Scrutiny के बाद Fail छात्रों को मिलेगा Compartmental Exam में भी फायदा
Bihar Board ने एक महत्वपूर्ण प्रावधान भी किया है। यदि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण कोई छात्र Scrutiny के लिए आवेदन करने के साथ-साथ Madhyamik Compartmental Exam 2026 में भी शामिल होते हैं और Scrutiny के परिणामस्वरूप बढ़े हुए अंकों के आधार पर वे उत्तीर्ण हो जाते हैं, तो उस छात्र का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि Madhyamik Compartmental Exam 2026 का।
Compartmental Exam 2026 का Result कब आएगा?
Bihar Board ने जानकारी दी है कि Matric Special Exam 2026 और Matric Compartmental Exam 2026 के लिए भी आवेदन की Last Date 7 अप्रैल 2026 है। इन परीक्षाओं के परिणाम 31 मई 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। इसलिए जो छात्र इन परीक्षाओं में भी शामिल होना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन करें।
Important Notice – इन बातों का रखें ध्यान
- Bank खाते से राशि की निकासी के बाद यदि वह समिति के खाते में जमा नहीं होती, तो संबंधित आवेदन अपूर्ण माना जाएगा और स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- Scrutiny केवल Online Mode में होगी, किसी भी School या Office में जाने की जरूरत नहीं।
- 7 अप्रैल 2026 के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- Scrutiny के लिए Official Notification संख्या पी.आर. 71/2026 जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: भारत में 1 अप्रैल से पेट्रोल 7 रुपये, डीजल 25 रुपये हुआ महंगा, जानें नए दाम




