नई दिल्ली। India Post GDS 2nd Merit List 2026 OUT: Department of Posts ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली सूची में नहीं आया था, उनके लिए यह बड़ी खबर है। दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की गई है, जिसमें नए चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 28,636 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें Gramin Dak Sevak (GDS), Branch Postmaster (BPM) और Assistant Branch Post Master (ABPM) जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार अब राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
किन राज्यों की लिस्ट रोकी गई?
चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू होने के कारण कुछ राज्यों की सप्लीमेंट्री मेरिट लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की गई है। इनमें असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों के उम्मीदवारों को अगली अपडेट का इंतजार करना होगा।
कैसे डाउनलोड करें GDS 2nd Merit List 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
- “GDS 2nd Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपने राज्य (Circle) का चयन करें
- PDF फाइल डाउनलोड करें
- Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें
Download India Post GDS 2nd Merit List 2026
यहां राज्यवार India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF Direct Link दिया गया है। आप लिंक पर साइड क्लिक करके अपना नाम चेक कर सकते है।
Name of Circle | Download 2nd Merit List PDF |
Andhra Pradesh | |
Assam | 2nd Merit List |
Bihar | |
Chhattisgarh | |
Delhi | |
Gujarat | |
Haryana | |
Himachal Pradesh | |
Jammu and Kashmir | |
Jharkhand | |
Karnataka | |
Kerala | 2nd Merit List |
Madhya Pradesh | |
Maharashtra | |
North East | |
Orissa | |
Punjab | |
Rajasthan | |
Tamil Nadu | 2nd Merit List |
Telangana | |
Uttar Pradesh | |
Uttarakhand | |
West Bengal | 2nd Merit List |
क्या करें जिनका नाम अभी भी नहीं आया?
अगर आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में भी नहीं आया है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। विभाग द्वारा आगे और भी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती हैं, जिसमें खाली पदों को भरा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
आगे क्या होगा?
जिन उम्मीदवारों का नाम इस दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब Document Verification (DV) प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा। DV की तारीख और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जल्द ही संबंधित सर्कल द्वारा जारी की जाएगी।




