World News

Iran War Amazon Attack: ईरान ने Bahrain में Amazon के Data Center पर किया हमला, AWS हुई बाधित – Microsoft, Apple, Google को भी दी थी धमकी

US-Israel और Iran के बीच चल रहे युद्ध ने अब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है। ईरान ने 1 अप्रैल 2026 को Bahrain में Batelco Headquarters पर मिसाइल हमला किया, जहां Amazon Web Services (AWS) का बड़ा Infrastructure स्थित है। यह US की किसी Big Tech Company पर पहली सीधी Military Strike है। […]

By  02 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

US-Israel और Iran के बीच चल रहे युद्ध ने अब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है। ईरान ने 1 अप्रैल 2026 को Bahrain में Batelco Headquarters पर मिसाइल हमला किया, जहां Amazon Web Services (AWS) का बड़ा Infrastructure स्थित है। यह US की किसी Big Tech Company पर पहली सीधी Military Strike है। इससे पहले ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने Amazon, Microsoft, Apple, Google और Tesla समेत 18 US Companies को “Legitimate Target” घोषित किया था और 1 अप्रैल से हमले की चेतावनी दी थी।

क्या हुआ Bahrain में? – Latest Update

1 अप्रैल 2026 को ईरानी Missiles ने Bahrain के Hamala इलाके में स्थित Batelco Headquarters पर डायरेक्ट हमला किया। यह Bahrain की सबसे बड़ी Telecom Company है और इसी परिसर में Amazon Web Services का Infrastructure भी है। Bahrain के Interior Ministry ने confirm किया कि Civil Defence Teams ने वहां लगी आग पर काबू पाया। हालांकि Amazon ने किसी specific Strike पर अभी तक कोई comment नहीं किया है, लेकिन Financial Times ने एक सूत्र के हवाले से damage confirm किया।

किन 18 US Companies को ईरान ने बताया था Target?

IRGC ने US-Israel के Iran पर हमलों का बदला लेने के लिए Middle East में काम करने वाली 18 American Companies को निशाने पर रखा था। इन कंपनियों के Employees को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत Workplace छोड़ने और 1 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को Evacuate करने की चेतावनी दी गई थी।

यहां देखिए American Companies का वो लिस्ट जिसके लिए Iran ने Legitimate Target घोषित किया था:

  • Amazon (AWS)
  • Microsoft
  • Apple
  • Google
  • Meta
  • IBM
  • Intel
  • Oracle
  • Cisco
  • HP
  • Dell
  • Nvidia
  • Tesla
  • Boeing
  • GE
  • Palantir
  • J.P. Morgan Chase
  • Spire Solution

प्रभावित हुए Amazon के Services, माफ किया पूरे मार्च का Bill?

Amazon ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ME-CENTRAL-1 Region (UAE) के सभी Customers का मार्च 2026 का पूरा AWS Usage Charge माफ कर दिया। Company ने Customers को Email भेजकर बताया कि इन Strikes से Data Centers को Structural Damage, Power Failure और Water Damage हुई है। प्रभावित Services में EC2, S3, DynamoDB, AWS Lambda, Kinesis, CloudWatch और RDS शामिल हैं। AWS Experts के मुताबिक किसी Major Cloud Provider का इस तरह पूरा महीना माफ करना पहले कभी नहीं हुआ।

इन हमलों का आम लोगों पर क्या असर पड़ा?

ईरान के इन Data Center Attacks से UAE और Bahrain में Banking, Payment Apps, Food Delivery और Enterprise Software जैसी तमाम Services ठप हो गईं। UAE में लोग कई घंटों तक Banking Apps तक नहीं पहुंच सके। साथ ही Red Sea में 17 Submarine Cables पर भी खतरा मंडरा रहा है जो Europe, Asia और Africa के बीच Internet Traffic का बड़ा हिस्सा carry करती हैं। Experts का कहना है कि Strait of Hormuz बंद होने और Red Sea में बढ़ते खतरों के चलते दोनों Critical Data Chokepoints एक साथ खतरे में हैं जो Global Internet के लिए बड़ा संकट हो सकता है।

Amazon और US Military का क्या कनेक्शन?

कई Reports में सामने आया है कि US Military ने Iran पर Strikes के दौरान Intelligence Assessment, Target Identification और Battle Simulations के लिए AWS पर चलने वाले Anthropic के AI Model Claude का इस्तेमाल किया। इसके अलावा AWS को US Air Force के साथ Cloud Integration के लिए $88 Million का Contract भी मिला था। बस इसी वजह से ईरान AWS को Military Support का हिस्सा मानता है और उसे निशाना बना रहा है। साथ हीं अन्य American Companies को भी इसी तरह के Military और US सरकार के सपोर्ट के कारण निशान पर रखा है।

Trump बोले – जल्द खत्म होगी Iran War

US राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि Iran War “Pretty Quickly” खत्म होगी। Trump 1 अप्रैल की रात Nation को Address करने वाले थे। हालांकि Ceasefire की अफवाहों के बीच पूरे Region में और Escalation की आशंका भी जताई जा रही है। British Embassy ने Saudi Arabia में अपने नागरिकों को US-linked Businesses और Facilities से दूर रहने की चेतावनी दी है।

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *