World News

Israel-Iran War: लेबनान हमला के बाद Hormuz पर फिर टेंशन, Global shipping पर असर

पश्चिम एशिया (West Asia) में एक बार फिर तनाव तेज होता नजर आ रहा है। इज़राइल द्वारा लेबनान में किए गए ताजा हमलों जिसमें 250 से अधिक के मारे जाने की खराब है।

By  09 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली| पश्चिम एशिया (West Asia) में एक बार फिर तनाव तेज होता नजर आ रहा है। इज़राइल द्वारा लेबनान में किए गए ताजा हमलों जिसमें 250 से अधिक के मारे जाने की खराब है। उसके बाद ईरान की प्रतिक्रिया ने हालात को और गंभीर बना दिया है। खासकर Strait of Hormuz (होर्मुज़ जलडमरूमध्य) को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और शिपिंग पर असर पड़ने की आशंका है।

Lebanon में Israeli हमले के बाद बढ़ा तनाव

सीज़फायर की घोषणा के बाद हाल के दिनों में इज़राइल ने लेबनान में कई स्थानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं। जिसमें 250 से अधिक की जान गई वही 1000 लोग घायल है ऐसी खबर आई है। इन हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन घटनाओं के जवाब में ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सभी दावों की पूरी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात तेजी से बदल रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Hormuz Strait पर बढ़ी हलचल, Shipping में अनिश्चितता

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक Hormuz Strait पर स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि मार्ग पूरी तरह बंद किया गया है या नहीं, लेकिन uncertainty (अनिश्चितता) ने global markets को सतर्क कर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव फिर से और बढ़ता है, तो तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।

Ceasefire के बीच फिर बढ़ा संघर्ष

कुछ समय पहले क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए अमेरिका-ईरान में 2 हफ्तों की ceasefire की घोषणा हुई थी। लेकिन हालिया घटनाओं ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इज़राइल और ईरान के बीच सीधे टकराव की आशंका भले ही अभी सीमित हो, लेकिन लेबनान के जरिए चल रहा यह तनाव व्यापक संघर्ष में बदल सकता है।

यह भी पढ़ें: Ceasefire के बाद भी तनाव! ईरान का रिएक्शन, Lebanon में Israeli हमले में 250 से अधिक की मौत

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *