Education कर्नाटक

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कल आ सकता है Result, karresults.nic.in पर ऐसे करें चेक

Karnataka Board 2nd PUC Result 2026 किसी भी वक्त जारी हो सकता है। KSEAB ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और Result Drafting की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। बता दें कि इस परीक्षा में लगभग 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे जो अब बेसब्री से अपने Result का […]

By  07 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

Karnataka Board 2nd PUC Result 2026 किसी भी वक्त जारी हो सकता है। KSEAB ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और Result Drafting की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। बता दें कि इस परीक्षा में लगभग 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे जो अब बेसब्री से अपने Result का इंतजार कर रहे हैं।

यहां परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक चली थी। कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुआ था।

Karnataka 2nd PUC Result 2026: Overview

विवरणजानकारी
बोर्डKSEAB (Karnataka School Examination and Assessment Board)
परीक्षा2nd PUC (Class 12) Exam 1, 2025-26
परीक्षा की तारीखें28 फरवरी – 17 मार्च 2026
मूल्यांकन शुरू20 मार्च 2026
Result की संभावित तारीख8 अप्रैल 2026 (अनुमानित)
आधिकारिक वेबसाइटkarresults.nic.in
SMS नंबर56263
कुल छात्र7.10 लाख से अधिक

Karnataka 2nd PUC Result 2026: Result Date और Time: क्या है Latest Update?

KSEAB ने अभी तक Karnataka 2nd PUC Result 2026 की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Result 8 अप्रैल 2026 को जारी होने की संभावना है। पिछले साल भी Result 8 अप्रैल 2025 को ही आया था, और 2024 में 10 अप्रैल को।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जिस दिन Result घोषित होगा, उससे एक दिन पहले KSEAB आधिकारिक Press Conference करता है। Press Conference के बाद ही karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर Result Link Active होती है।

इस साल कितने छात्र हुए शामिल?

2026 की परीक्षा में कर्नाटक के 1,217 परीक्षा केंद्रों पर 7.10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। Stream-wise आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • Science: 2,92,645 छात्र
  • Commerce: 2,11,174 छात्र
  • Arts: 1,42,982 छात्र

Website Crash होने पर Direct Link से करें Result चेक

Result के दिन karresults.nic.in पर भारी Traffic आने से website slow या crash हो सकती है। ऐसे में नीचे दिए गए Direct Links से Result चेक करें:

Result कैसे चेक करें? Step-by-Step Guide

  1. Official वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
  2. Homepage पर “II PUC Exam-1 Result 2026” Link पर Click करें।
  3. अपना Registration Number दर्ज करें (Admit Card पर लिखा होता है)।
  4. अपना Stream (Science / Commerce / Arts) Select करें।
  5. Submit बटन दबाएं।
  6. Subject-wise Marks, Total Marks, Percentage और Result Status Screen पर दिखेगा।
  7. Provisional Marksheet Download या Print कर लें।

SMS और DigiLocker से कैसे देखें Result?

SMS से Result देखें

अपने Mobile से KAR12[Registration Number] टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपके नंबर पर Result SMS में आ जाएगा।

DigiLocker से Marksheet Download करें

DigiLocker ने 3 अप्रैल 2026 को पुष्टि की है कि Karnataka KSEAB Class XII Results 2026 जल्द ही DigiLocker पर उपलब्ध होंगे। DigiLocker की Marksheet कॉलेज एडमिशन के लिए मान्य होती है।

Passing Marks 2026: नए नियम जानें

इस साल Karnataka Board ने Passing Criteria में बदलाव किया है। पहले 35% Minimum था, अब यह कम कर दिया गया है।

Criteria2025 (पुराना)2026 (नया)
Overall Aggregate35%33%
Subject-wise Minimum35%30%
Non-Practical विषय (80 में से)28 अंक24 अंक
Science विषय (70 में से)24 अंक21 अंक
Distinction85% और ऊपर85% और ऊपर

2025 का Result कैसा रहा था?

Karnataka 2nd PUC Result 2025 में Overall Pass Percentage 73.45% रही थी। 6,37,405 में से 4,68,439 छात्र पास हुए थे। Science Stream में सबसे अधिक Pass Percentage दर्ज की गई थी।

Fail होने पर क्या करें? Exam 2 का मौका

Karnataka Board ने Supplementary Exam की जगह अब तीन Annual Examinations (Exam 1, Exam 2, Exam 3) की व्यवस्था की है। Exam 1 में Fail होने वाले छात्र Exam 2 दे सकते हैं, जो 25 अप्रैल से 8 मई 2026 के बीच होगी।

Revaluation और Re-totalling कैसे करें?

Result से संतुष्ट न होने पर छात्र KSEAB की Official Website पर Revaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं। Fee Structure इस प्रकार है:

  • Re-evaluation: ₹1,670 प्रति विषय
  • Re-totalling: बिल्कुल मुफ्त (Free)
  • Answer Sheet की Scanned Copy: ₹530 प्रति विषय

Online Marksheet Provisional होती है। College Admission के लिए छात्रों को अपने School से Original Marksheet लेनी होगी।

Result में क्या-क्या जानकारी होगी?

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Marksheet में ये Details होंगी:

  • छात्र का नाम और Registration Number
  • Subject-wise Marks (Theory + Practical)
  • Total Marks और Percentage
  • Result Status: Pass / Fail
  • Stream और School का नाम

अगर Marksheet पर कोई गलत जानकारी हो तो तुरंत अपने School या KSEAB को सूचित करें।

Rojvarta.com: Result अभी जारी नहीं हुई है, जारी होते हैं इस पेज को अपडेट किया जाएगा। आप हमे व्हाट्सएप पर भी फोलो कर सकते हैं।

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *