LatestNational जम्मू-कश्मीर

Kupwara Bus Stand Fire: देर रात भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मुख्य बस स्टैंड पर बीती रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस आग के चपेट में कई बस आ गई। 

By  09 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

न्यूज डेस्क|जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मुख्य बस स्टैंड पर बीती रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस आग के चपेट में कई बस आ गई।

बस स्टैंड पर लगी आग, कई बसें चपेट में

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि छह बसें पूरी तरह लपटों में घिर गई थीं। घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू।

यह भी पढ़ें: अप्रैल में सावन जैसा मौसम: उत्तर भारत में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से बदला मिजाज

दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इस घटना में कुल सात बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वही आग लगने के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

सामाचार एजेंसी ANI की इनपुट के साथ

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *