NationalLatest

LPG संकट से मिलेगा राहत: अमेरिका से 16,714 टन गैस लेकर ‘Pyxis Pioneer’ मंगलुरु पहुंचा — 25 मार्च को आएगा एक और जहाज

मंगलुरु। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और Strait of Hormuz बंद होने से देश में LPG संकट के बीच राहत की बड़ी खबर आई है। अमेरिका के Texas से 16,714 टन LPG लेकर जहाज ‘Pyxis Pioneer’ आज 22 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे न्यू मंगलुरु बंदरगाह के Berth No. 13 पर पहुँच गया। Singapore-flagged यह […]

By  22 Mar 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

मंगलुरु। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और Strait of Hormuz बंद होने से देश में LPG संकट के बीच राहत की बड़ी खबर आई है। अमेरिका के Texas से 16,714 टन LPG लेकर जहाज ‘Pyxis Pioneer’ आज 22 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे न्यू मंगलुरु बंदरगाह के Berth No. 13 पर पहुँच गया। Singapore-flagged यह जहाज 14 फरवरी को Texas के Nederland Port से रवाना हुआ था। इसमें लाई गई LPG Aegis Logistics Ltd. को दी जाएगी। इसके साथ ही Russian crude oil लेकर एक और जहाज Aqua Titan भी मंगलुरु पहुँचा है।

अगले जहाज़ कब आएंगे?

Pyxis Pioneer अकेला नहीं है। आने वाले दिनों में और जहाज़ भारत पहुँचने वाले हैं जिससे देश की LPG ज़रूरतें पूरी होंगी।

जहाज़ का नामआगमन तारीखLPG मात्राकिसके लिए
Pyxis Pioneer ✅22 मार्च 2026 (आज)16,714 टनAegis Logistics
Apollo Ocean25 मार्च 202626,687 टनIOCL + BPCL
तीसरा जहाज़29 मार्च 202630,000 टनHPCL

यानी अगले एक हफ्ते में कुल 73,401 टन LPG भारत पहुँचेगी — यह किल्लत कम करने में बड़ी मदद करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार ने क्या कहा?

Petroleum Ministry की Joint Secretary Sujata Sharma ने आज के Inter-Ministerial Briefing में कहा कि अब panic booking नहीं है। कल सिर्फ 55 लाख LPG bookings हुईं जो पहले से काफी कम हैं। देश में कहीं भी LPG outlet dry नहीं है और पर्याप्त stock मौजूद है। Shipping Ministry के Special Secretary Rajesh Kumar Sinha ने बताया कि Persian Gulf में भारत के सभी 22 जहाज़ और 611 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

New Mangalore Port ने charges माफ किए

सरकार ने LPG आपूर्ति तेज़ करने के लिए New Mangalore Port पर 14 मार्च से 31 मार्च 2026 तक crude oil और LPG से जुड़े सभी cargo charges माफ कर दिए हैं। इससे तेल कंपनियों को जल्दी से जल्दी supply बढ़ाने में मदद मिलेगी।

MT Shivalik और MT Nanda Devi पहले ही आ चुके हैं

इससे पहले 16 और 17 मार्च को India-flagged LPG carriers MT Shivalik और MT Nanda Devi — लगभग 92,712 metric tonnes LPG लेकर — Strait of Hormuz पार करके भारत पहुँच चुके थे। साथ ही crude oil tanker Jag Laadki 80,800 metric tonnes crude लेकर 18 मार्च को Gujarat के Mundra Port पहुँची थी।

LPG Crisis India 2026: भारत में रसोई गैस का सबसे बड़ा संकट — Black Market में ₹4,000 का सिलेंडर, 33 करोड़ घर प्रभावित

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *