Latest कोलकाता

ममता के किले में पीएम मोदी का दमदार दौरा, आज 3 बड़ी रैलियों में दिखाएंगे ताकत

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। गुरुवार, 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी राज्य के सत्ता संग्राम में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए दिखेंगे। बता दें प्रधानमंत्री जी आज बंगाल में एक ही दिन में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

By  09 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। गुरुवार, 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी राज्य के सत्ता संग्राम में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए दिखेंगे। बता दें प्रधानमंत्री जी आज बंगाल में एक ही दिन में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

आज पीएम का शेड्यूल में सबसे पहले सुबह 10 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में सभा है। दोपहर 12 बजे से पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले के आसनसोल में दूसरी जनसभा और दोपहर 2 बजे से बीरभूम जिले के सिउड़ी में तीसरी जनसभा है। इससे पीएम ने कूचबिहार में रविवार को जनसभा को संबोधित कर चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए थे।

यह भी पढ़ें: Ceasefire के बाद भी तनाव! ईरान का रिएक्शन, Lebanon में Israeli हमले में 250 से अधिक की मौत

बंगाल चुनाव में इस बार 14 रैलियां को रहेंगे संबोधित

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान इस बार कुल मिलाकर 14 रैलियां कर सकते हैं। वही सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह भी मैडम में मोर्चा संभाले हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अमित शाह भी लगभग इतना ही सभा को संबोधित करेंगे और चुनाव को अपने पाले में करने की भरपूर कोशिश करेंगे।

अप्रैल में दो फेज में होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने पहले ही बंगाल इलेक्शन का शेड्यूल जारी कर दिया है शेड्यूल के अनुसार इस बार दो पेज में बंगाल विधानसभा चुनाव कराया जाएगा जो की 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा।

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *