BusinessLatestNational नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल पर लिमिट! ₹1000 से ज्यादा नहीं मिलेगा तेल, Reliance Industries को लेकर बड़ी खबर

नई दिल्ली: अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो अब सिर्फ कीमत ही नहीं बल्कि लिमिट भी ध्यान में रखनी पड़ेगी। ऐसा खबर सामने आ रही है कि देश की बड़ी प्राइवेट ऑयल कंपनी Reliance Industries से जुड़े पेट्रोल पंपों पर एक बार में ₹1000 तक ही ईंधन देने […]

By  10 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

नई दिल्ली: अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो अब सिर्फ कीमत ही नहीं बल्कि लिमिट भी ध्यान में रखनी पड़ेगी। ऐसा खबर सामने आ रही है कि देश की बड़ी प्राइवेट ऑयल कंपनी Reliance Industries से जुड़े पेट्रोल पंपों पर एक बार में ₹1000 तक ही ईंधन देने की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पार्टनर BP plc के साथ मिलकर चल रहे फ्यूल स्टेशनों (Jio-BP) पर यह लिमिट लागू कर रही है। बताया जा रहा है कि देशभर में ऐसे करीब 2000 से ज्यादा पेट्रोल पंप ऑपरेट हो रहे हैं। हालांकि, यह कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अंदरूनी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव, खासकर ईरान से जुड़े हालात के कारण तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। ऐसे में कई जगहों पर लोग घबराकर ज्यादा मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: नोटबंदी की पुरानी करेंसी को अब चार हफ्तों तक बदलने का आदेश जारी

इसी “panic buying” को कंट्रोल करने के लिए कुछ पंप ऑपरेटर्स ने अपने स्तर पर यह ₹1000 की लिमिट लागू करनी शुरू कर दी है, ताकि स्टॉक जल्दी खत्म न हो। इस पूरे मामले पर Reliance Industries की ओर से साफ किया गया है कि कंपनी की तरफ से कोई ऐसा आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है। लेकिन साथ ही यह भी माना गया कि कुछ जगहों पर लोकल लेवल पर ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता

दरअसल, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और इसका बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है। इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव और टैंकर मूवमेंट में दिक्कत की वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है।

खबर का सोर्स: ब्लूमबर्ग, जागरण

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *