RojVarta

हर रोज़, हर खबर

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, इन Links से करें Check

जयपुर, 24 मार्च 2026, दोपहर 1:22 बजे। 10 लाख से ज़्यादा छात्रों का इंतज़ार खत्म हुआ। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने आज दोपहर 1 बजे Class 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। बता दे इस साल 94.23% छात्र पास हुए। परीक्षा 12 से 28 फरवरी 2026 के बीच 6,195 केंद्रों पर हुई थी जिसमें कुल 10,68,078 छात्रों ने हिस्सा लिया। साथ ही आज Class 5 और Class 8 का रिजल्ट भी जारी किया गया। रिजल्ट जारी होते ही official websites crash हो गई हैं , नीचे दिए Direct Links से अभी Check करें।

RBSE 10th Result 2026, एक नज़र में

विवरण जानकारी
Result Date 24 मार्च 2026
Result Time दोपहर 1:00 बजे
Overall Pass % 94.23%
कुल छात्र 10,68,078
परीक्षा तारीख 12 से 28 फरवरी 2026
Exam Centres 6,195
Passing Marks हर विषय में 33%
RBSE 12th Result Expected 31 मार्च 2026

Website Crash, इन Direct Links से करें Check

Website Link
RBSE Official 1 rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE Official 2 rajresults.nic.in
Name-wise Result indiaresults.com
DigiLocker digilocker.gov.in

Result कैसे Check करें, Step by Step

Step 1: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

Step 2: “RBSE Secondary Exam Result 2026” link पर click करें।

Step 3: Roll Number डालें।

Step 4: Submit करें, रिजल्ट screen पर आएगा।

Step 5: Marksheet Download करें और Print निकाल लें।

SMS से Result Check करें

Website नहीं खुल रही? SMS से check करें — RJ10 (space) Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें। कुछ मिनटों में SMS में रिजल्ट आ जाएगा।

DigiLocker से Marksheet Download करें

digilocker.gov.in पर login करें। Aadhaar से verify करें। “Board of Secondary Education, Rajasthan” search करें। “Class 10 Marksheet 2026” select करें। Roll Number डालें और Download करें। यह marksheet legally valid है।

पिछले साल से तुलना

वर्ष Pass % Result Date
2026 94.23% 24 मार्च 2026
2025 93.60% 28 मई 2025
2024 93.03% 29 मई 2024

इस साल result 2 महीने पहले जारी हुआ — April 1 से नया academic year शुरू होने से पहले।

RBSE 12th Result कब आएगा?

शिक्षा मंत्री ने press conference में बताया कि RBSE 12th Result 31 मार्च 2026 को जारी होगा।

Fail होने पर क्या करें?

एक या दो विषयों में fail छात्र Compartmental Exam दे सकते हैं जो September 2026 में होगी। Result से संतुष्ट नहीं हैं तो Scrutiny के लिए RBSE website पर apply करें।

RojVarta.com पर बने रहें, हर update सबसे पहले यहाँ मिलेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *