Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर जनता को एक बड़ा झटका लगा है। Private petroleum company Shell India ने 1 अप्रैल 2026 से अपने Filling Stations पर पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। Bengaluru में Shell के पंपों पर पेट्रोल 1 अप्रैल से पेट्रोल ₹7.41 और डीजल ₹25.01 प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले 27 मार्च को Nayara Energy भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा चुकी है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
Shell के पंपों पर क्या हैं नए Petrol-Diesel का दाम?
भारत के एक Private petroleum company Shell India ने 1 अप्रैल 2026 से Bengaluru के अपने Outlets पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल में ₹7.41 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब Normal Petrol ₹119.85 और Premium Power Variant ₹129.85 प्रति लीटर पर मिल रहा है। डीजल में और भी बड़ा झटका लगा है, जहां ₹25.01 प्रति लीटर की वृद्धि के बाद Normal Diesel ₹123.52 और Premium Diesel ₹133.52 प्रति लीटर हो गया है।
| Fuel Type | नया दाम (प्रति लीटर) | बढ़ोतरी |
|---|---|---|
| Shell Normal Petrol (Bengaluru) | ₹119.85 | +₹7.41 |
| Shell Premium Petrol / Power (Bengaluru) | ₹129.85 | +₹7.41 |
| Shell Normal Diesel (Bengaluru) | ₹123.52 | +₹25.01 |
| Shell Premium Diesel (Bengaluru) | ₹133.52 | +₹25.01 |
दो हफ्ते पहले भी बढ़ाए थे दाम
Us-इजराइल का ईरान पर हमले के बाद अभी से लगभग दो हफ्ते पहले भी Shell ने कीमतें बढ़ाई थी। कुछ Filling Stations पर पेट्रोल में ₹2 से ₹2.50 प्रति लीटर (करीब ₹108.50) और डीजल की कीमतों में ₹93.50 तक की बढ़ोतरी की थी। इस तरह थोड़े ही समय में Shell के पंपों पर ईंधन के दाम काफी ऊंचे हो गए हैं।
Nayara Energy ने भी 27 मार्च को बढ़ाए थे दाम
Shell से पहले 27 मार्च 2026 को Nayara Energy ने पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। Maharashtra में अब Nayara के पंपों पर पेट्रोल ₹103.82 से बढ़कर ₹108.82 प्रति लीटर और डीजल ₹90.09 से बढ़कर ₹93.09 प्रति लीटर हो गया है। Nayara Energy पूरे भारत में लगभग 7,000 Fuel Stations संचालित करती है। कंपनी ने यह कदम ईंधन आपूर्ति और वितरण में “अभूतपूर्व चुनौतियों” का हवाला देते हुए उठाया है।
| Fuel Type | पुराना दाम | नया दाम | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| Nayara Petrol (Maharashtra) | ₹103.82 | ₹108.82 | +₹5.00 |
| Nayara Diesel (Maharashtra) | ₹90.09 | ₹93.09 | +₹3.00 |
कीमतें बढ़ने की वजह क्या है?
Strait of Hormuz के बंद होने से India समेत पूरी दुनिया में Crude Oil की Supply पर असर पड़ा है। इस वजह से International Market में Crude Oil की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं, जिससे Private Fuel Retailers पर दबाव बढ़ गया है। यही कारण है कि Shell और Nayara जैसी Private Companies ने अपने Pump पर दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
हालांकि ईरान के तरफ से कहां गया है कि मित्र देश के लिए Strait of Hormuz खुला रहेगा और ट्वीट में भारत का भी नाम शामिल था लेकिन अब देखना होगा कि Strait of Hormuz से भारत का कितना जहाज़ निकलकर आती है।
सरकारी कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम
फिलहाल Indian Oil Corporation (IOC), Bharat Petroleum (BPCL) और Hindustan Petroleum (HPCL) ने अपने Petrol Pumps पर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि Mumbai में पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इन कंपनियों के पंपों पर कीमतें April 2022 से काफी हद तक स्थिर रही हैं।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
Shell और Nayara की बढ़ी कीमतें सीधे तौर पर उन लोगों की जेब पर असर डालेंगी जो इन Private Pumps पर ईंधन भरवाते हैं। खासतौर पर Diesel की ₹25 प्रति लीटर की जबरदस्त बढ़ोतरी Transport और Logistics Cost को बढ़ा सकती है, जिससे सब्जियों और जरूरी सामान की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं। अगर Crude Oil की कीमतें ऊंची बनी रहीं तो सरकारी तेल कंपनियों पर भी दाम बढ़ाने का दबाव बन सकता है।
RojVarta.com पर हम लगातार अपडेट दे रहें है। आप हमे व्हाट्सएप पर Follow कर सकते है।
यह भी पढ़ें: War Lockdown Notice India Viral: WhatsApp पर फैल रहा ‘वॉर लॉकडाउन’ का नोटिस, जानिए क्या है सच्चाई ?




