बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन Sonam Kapoor ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। 29 मार्च 2026 को उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इसके साथ ही Anand Ahuja और सोनम दूसरी बार ऐसी खुशबरी अपने फैंस को सुनाए।
खुद शेयर की खुशखबरी
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर एक और नन्हा मेहमान आया है। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार अब और बड़ा हो गया है और दिल भी पहले से ज्यादा भर गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा Vayu Kapoor Ahuja अपने छोटे भाई को लेकर काफी एक्साइटेड है।
सोनम ने पोस्ट में क्या कहा?
सोनम के मैसेज में साफ झलक रहा था कि वह इस नए फेज को लेकर बेहद खुश और भावुक हैं। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और अपने परिवार के साथ इस नए चैप्टर की शुरुआत की बात कही।
फैंस ने की बधाइयों की बारिश
जैसे ही यह खबर सामने आई, बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर कपल को जमकर बधाइयां दीं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने न्यूबॉर्न बेबी की झलक शेयर नहीं की है जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
शादी और फैमिली बैकग्राउंड
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। वही 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। अब 2026 में कपल ने दूसरे बेटे का स्वागत किया। छोटे बेटे का नाम अभी नहीं पता। कुल मिलाकर, कपूर फैमिली में एक बार फिर खुशियों का माहौल है और फैंस को अब बस उस नन्हे प्रिंस की पहली झलक का इंतजार है।
जैसे हीं सोनम अपने छोटे मेहमान अर्थों अपने छोटे बेटे का फोटो शेयर करेगी हम आप तक इसकी तस्वीर पहुंचाएंगे। इस लिए इस पेज को Book mark kar ले।




