ताज़ाबिहार बिहार

Bihar Weather: बिहार में आंधी-बारिश, ठनका की चेतावनी; 5 से 9 अप्रैल तक रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से बदलने वाला है मौसम, 5 अप्रैल से दिखेगा बदलाव का असर। इसका प्रभाव 9 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान 7 और 8 अप्रैल को राज्यभर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की भरपूर संभावना है। वहीं, 5 अप्रैल को औरंगाबाद, भभुआ, गया जी, नवादा […]

By  03 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से बदलने वाला है मौसम, 5 अप्रैल से दिखेगा बदलाव का असर। इसका प्रभाव 9 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान 7 और 8 अप्रैल को राज्यभर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की भरपूर संभावना है। वहीं, 5 अप्रैल को औरंगाबाद, भभुआ, गया जी, नवादा और रोहतास जिले में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होगी।

वही आज बिहार में Weather की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। सूर्योदय का वक्त 05:42 AM बजे हुआ जबकि, जबकि सूर्यास्त अनुमानित समय शाम 06:11 PM है Google Weather में लगाया गया है। नमी का स्तर 16 प्रतिशत और वहीं वायुमंडलीय दबाव 1008 के स्तर पर बताया जा रहा है।

मौसम विभाग के सूचना के अनुसार 6 अप्रैल को उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार के अधिकतर जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।

बिहार में पिछले पांच दिनों में 10 डिग्री चढ़ा तापमान

बिहार में ऐसे भी तापमान औसतन अधिक होती है गर्मी के दिनों में लेकिन अभी की अतिथि ये है कि भागलपुर में बीते छह दिन में मतलब 28 मार्च से 2 अप्रैल के बीच दिन का पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 36.4 डिग्री सेल्सियस तक चुका है। यानी इस दौरान दिन के तापमान में 9.7 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Artemis II: अंतरिक्ष से आई धरती की पहली तस्वीर! Orion Spacecraft ने Orbit से खींची Earth की शानदार Photo

वही बात करें इस सीजन के सबसे गर्म दिन का तो गुरुवार को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात का पारा भी 0.9 डिग्री सेल्सियस चढ़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 1.5 व 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *