ताज़ाशिक्षा उत्तर प्रदेश LIVE

UP Board Result 2026 LIVE: 10वीं, 12वीं रिज़ल्ट कब आएगा? Date, Direct Link, Passing Marks

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिज़ल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और यहाँ से Direct Link के जरिए रिज़ल्ट चेक करें। साथ ही Passing Marks, toppers list और हर लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले यहीं मिलेगा।

By  03 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। UP Board Result 2026 किसी भी समय जारी किया जा सकता है। इस साल करीब 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। बोर्ड द्वारा रिज़ल्ट जारी होने पर आप upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर सीधे चेक कर पाएंगे। इस LIVE BLOG में आपको हर छोटी-बड़ी अपडेट, रिज़ल्ट लिंक, टॉपर लिस्ट, पासिंग मार्क्स और जरूरी जानकारी लगातार मिलती रहेगी।

UP Board Result 2026- Overview

DetailsInformation
Board NameUttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP)
Exam NameUP Board 10th & 12th Exam 2026
Result StatusTo Be Released
ModeOnline
Official Websiteupmsp.edu.in

UP Board Result 2026: Exam Dates, Students & पिछले 5 सालों का ट्रेंड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित UP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस बार भी परीक्षा राज्य भर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में कराई गई। आंकड़ों के अनुसार, करीब 50 से 55 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया, जिसमें हाईस्कूल (Class 10) और इंटरमीडिएट (Class 12) दोनों के परीक्षार्थी शामिल थे।

अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें, तो UP Board हर साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिज़ल्ट जारी करता रहा है और पास प्रतिशत में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बता दें कि 2025 में रिज़ल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत लगभग 90.11% और 12वीं का करीब 81.15% रहा था। वहीं 2024 में रिज़ल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ था, जहां 10वीं का पास प्रतिशत लगभग 89.55% और 12वीं का 82.60% दर्ज किया गया। 2023 में रिज़ल्ट 25 अप्रैल को आया था, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत करीब 89.78% और 12वीं का 75.52% रहा। इसके अलावा 2022 में रिज़ल्ट 18 जून को घोषित किया गया था, जो कोरोना के बाद की देरी के कारण हुआ था, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत 88.1% और 12वीं का 85.3% रहा। वहीं 2021 में बिना परीक्षा के प्रमोशन के आधार पर रिज़ल्ट जुलाई में जारी किया गया था, जहां पास प्रतिशत असामान्य रूप से 99% से अधिक रहा था।

UP Board Result 2026 Direct Link

UPMSP Result 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Number दर्ज करें
  • Submit बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिज़ल्ट दिखाई देगा
  • PDF डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लें।
पिछले 5 सालों की Result Date (कक्षा 10वीं और 12वीं) इस प्रकार हैं:
वर्षरिजल्ट की तारीखमुख्य विवरण
202525 अप्रैलदोपहर 12:30 बजे नतीजे जारी हुए
202420 अप्रैलअब तक का सबसे जल्दी जारी होने वाला रिजल्ट
202325 अप्रैल10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ घोषित
202218 जूनपरीक्षा मार्च-अप्रैल में होने के कारण देरी हुई
202131 जुलाईमहामारी की वजह से बिना परीक्षा के प्रमोट किया गया था

पिछले 5 सालों की रिजल्ट का पास परसेंटेज (कक्षा 10वीं और 12वीं) इस प्रकार हैं:

वर्षकक्षा 10वीं (High School)कक्षा 12वीं (Intermediate)
202590.11%81.15%
202489.55%82.60%
202389.78%75.52%
202288.18%85.33%
202199.53%97.88%
LIVE Live Updates
6:08 AM
UP Board Result 2026 LIVE: Topper को क्या मिलेगा?
पूरे यूपी में नंबर 1 को मिलेगा ₹1 लाख कैश प्राइज, Laptop / Tablet और Certificate (सम्मान पत्र)
12:014 PM
UP Board Result 2026 SMS से रिजल्ट कैसे जांचें?
एकदम आसान है, 10वीं रिज़ल्ट देखने के लिए टाइप करें UP10 रोल नंबर और 12वीं के लिए UP12 रोल नंबर और भेज दे 56263 पर
5:33 AM
यूपी बोर्ड रिज़ल्ट पिछले साल अप्रैल में इस दिन आया था रिजल्ट?
पिछले साल, यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किए गए।
8:48 PM
UP Board Result 2026 LIVE: ये है ऑफिशियल वेबसाइट
upresults.nic.in upmsp.edu.in results.upmsp.edu.in
Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *