ताज़ाराष्ट्रीय नई दिल्ली

War Lockdown Notice India Viral: WhatsApp पर फैल रहा ‘वॉर लॉकडाउन’ का नोटिस, जानिए क्या है सच्चाई ?

War Lockdown Notice I1 अप्रैल 2026 को WhatsApp और Telegram पर एक PDF तेज़ी से वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि सरकार ने 15 अप्रैल से देशव्यापी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है — लेकिन यह पूरी तरह झूठ निकला।

By  01 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

War Lockdown Notice India Viral: भारत में 1 अप्रैल 2026 की सुबह से ही सोशल मीडिया के कई मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एक PDF दस्तावेज़ तूफान की तरह फैल रहा है। दस्तावेज़ का टाइटल था- “War Lockdown Notice” – और इसे देखकर लाखों लोगों के मन में 2020 की कोरोना लॉकडाउन की यादें ताज़ा हो गईं। लेकिन क्या है इस War Lockdown Notice कि सच्चाई?

WhatsApp और X(Twitter) पर शेयर किया गया यह मैसेज एक आधिकारिक सरकारी आदेश जैसा दिखता था। पश्चिम एशिया अर्थात Us-iran में चल रहे युद्ध के तनावपूर्ण माहौल में इस दस्तावेज़ ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया। और इसे फैले का मुझ कारण यह प्रतीत होता है कि कुछ दिन पहले संसद में PM नरेंद्र मोदी ने भी ऐसी संकेत दी थी। इस लिए इस War Lockdown Notice को कई लोगों ने बिना जाँचे आगे फॉरवर्ड करना शुरू कर दिया।

War Lockdown Notice India Viral
War Lockdown Notice India Viral

War Lockdown Notice PDF में क्या था असल में?

जिन लोगों ने यह PDF खोला – उन्हें सरकारी आदेश की जगह “April Fool” लिखा मिला। यानी यह पूरी तरह एक अप्रैल फूल पैंक था – न कि कोई सरकारी सूचना।

सरकार ने क्या कहा?

डीडी न्यूज ने रिपोर्ट किया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ शब्दों में कहा – “लॉकडाउन जैसी कोई भी योजना विचाराधीन नहीं है। ऐसी अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।”

भारत सरकार ने ईरान युद्ध के जवाब में कोई लॉकडाउन, कर्फ्यू या आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। सरकार की प्रतिक्रिया राजनयिक और आर्थिक स्तर पर रही है।

क्यों फैली यह अफवाह?

PM मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया युद्ध के असर को लेकर कोविड काल जैसी तैयारी का ज़िक्र किया था। इसी बात को लोगों ने 1 अप्रैल 2026 को लोगो ने गलत तरीके से सोशल मीडिया पर शेयर कर सब को अप्रैल फुल 🌝 बनाया।

क्या करें – क्या न करें

आज के टाइम पे हमेशा कोई न कोई अफवाह तेजी से फैलती रहती है। किसी भी सरकारी आदेश की सत्यता जाँचने के लिए pib.gov.in या गृह मंत्रालय की वेबसाइट देखें। अगर कोई बड़ा आदेश होता – तो वह हर प्रमुख समाचार चैनल पर एक साथ दिखता। सिर्फ WhatsApp पर आई कोई भी सूचना आधिकारिक नहीं मानी जा सकती।

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *