RojVarta

हर रोज़, हर खबर

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुछ ही घंटों में होगा जारी, 10 लाख छात्र करें इंतज़ार

RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026 Updates

अजमेर । RBSE 10th Result 2026 LIVE — राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर बहुत जल्द ही 10th का रिजल्ट जारी करेगा। लाखों छात्रों को उम्मीद थी कि आज Rajasthan Board 10th Result 2026 घोषित होगा लेकिन बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन कार्य अभी अंतिम चरण में है। अब RBSE Class 10 Result 2026 के 23 मार्च 2026 को जारी होने की प्रबल संभावना है। छात्र official website rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नज़र बनाए रखें।

RBSE 10th Result 2026 — Latest Update (21 March 2026)

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार RBSE ने 30,915 शिक्षकों को उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए तैनात किया था। मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है और board अब final data compilation के अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार result 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जारी हो सकता है। इस साल खास बात यह है कि Class 10 का result Class 12 से पहले जारी होगा जो पिछले वर्षों से अलग है।

RBSE 10th Result 2026 — Important Details

विवरण जानकारी
Board का नाम Board of Secondary Education Rajasthan (BSER/RBSE)
Exam Name RBSE Class 10th Board Exam 2026
परीक्षा की तारीख 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
कुल पंजीकृत छात्र 10,68,078
Result Status जल्द जारी होगा
Expected Result Date 23 मार्च 2026
Expected Time दोपहर 12 से 3 बजे के बीच
Passing Marks 33% प्रत्येक विषय में
Official Website 1 rajeduboard.rajasthan.gov.in
Official Website 2 rajresults.nic.in

20 मार्च को क्यों नहीं आया RBSE 10th Result?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में 20 मार्च की तारीख बताई गई थी लेकिन BSER board ने इसकी official पुष्टि कभी नहीं की थी। बोर्ड के अनुसार देरी के पीछे मुख्य कारण यह है कि इस साल 10,68,078 छात्रों ने परीक्षा दी जो एक बड़ी संख्या है। इसके अलावा holidays और evaluation schedule के कारण भी थोड़ी देरी हुई। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे official website पर ही रिजल्ट check करें और किसी fake link पर भरोसा न करें।

RBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें — Step by Step

Step 1: Official Website rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

Step 2: Homepage पर “Secondary Exam Result 2026” link पर click करें।

Step 3: अपना Roll Number दर्ज करें।

Step 4: Submit बटन दबाएं और result देखें।

Step 5: Marksheet Download करें और Print निकाल लें।

SMS से RBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

जिन छात्रों के पास internet नहीं है वे SMS से result check कर सकते हैं। अपने mobile से RJ10 (space) Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजें। Result आते ही SMS में आपके अंक और परिणाम मिल जाएगा।

RBSE 10th Result 2026 — DigiLocker से Marksheet Download करें

रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker app पर login करें। “Board of Secondary Education, Rajasthan” search करें। “Class X Marksheet” select करें। Roll Number और passing year enter करने पर marksheet “Issued” section में save हो जाएगी। यह marksheet officially valid होती है।

RBSE 10th Result 2026 — Pass होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

विषय Pass Marks कुल अंक
प्रत्येक विषय में 33% 100
Practical विषयों में Theory में 33% + Practical में 33%
Overall Aggregate 33% 500

Result के बाद क्या करें?

Pass होने पर: Marksheet ध्यान से check करें। नाम, Roll Number और अंकों में गलती हो तो तुरंत school authorities को बताएं। Class 11 में Science, Commerce या Arts stream चुनें।

Fail होने पर: घबराएं नहीं — RBSE Supplementary Exam का विकल्प होगा। एक या दो विषयों में fail छात्र Supplementary Exam देकर pass हो सकते हैं। इस साल से Class 10 की परीक्षा साल में दो बार होगी जिससे छात्रों को एक और मौका मिलेगा।

Fake Websites से रहें सावधान

RBSE ने छात्रों को चेतावनी दी है कि result से पहले कई fake websites और social media links circulate होते हैं। छात्र केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर ही result check करें। किसी भी unknown link पर click न करें और न ही कोई personal information किसी third-party website पर डालें।

यह भी पढ़े: Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 23 मार्च को सुबह 11 बजे होगा जारी, Website Crash होने पर इन Direct Links से करें Check

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *