EducationLatestResult

CBSE 10th Result 2026: आज आयेगा रिजल्ट? 25 लाख स्टूडेंट्स, इस वेबसाइट से देखें; Latest Update

नई दिल्ली: देशभर के 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब किसी भी वक्त CBSE 10th Result 2026 जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 14 या 15 अप्रैल 2026 को घोषित होने की प्रबल संभावना है। वहीं DigiLocker ने भी रिज़ल्ट लिंक […]

By  14 Apr 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

नई दिल्ली: देशभर के 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब किसी भी वक्त CBSE 10th Result 2026 जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 14 या 15 अप्रैल 2026 को घोषित होने की प्रबल संभावना है। वहीं DigiLocker ने भी रिज़ल्ट लिंक अपडेट किया है और संकेत दिया है कि CBSE 10th Result “Coming Soon” है। सभी स्टूडेंट्स अभी से अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही बिना देरी के चेक किया जा सके।

इस साल CBSE 10th Result 2026 सामान्य से काफी पहले आ रहा है। पिछले साल यानी 2025 में रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। इस बार जल्दी रिजल्ट आने की वजह CBSE का नया दो-परीक्षा फॉर्मेट है, जिसके तहत फेज 2 की परीक्षाएं 15 मई से 1 जून 2026 के बीच होनी हैं। बोर्ड चाहता है कि स्टूडेंट्स को फेज 2 की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिले। इस लिए फेज 1 रिज़ल्ट जल्दी जारी की जा रही है।

CBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें – आसान स्टेप्स

CBSE Class 10 Result 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके बाद होमपेज पर “Secondary School Examination Results 2026” या “CBSE Class 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

फिर अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबरस्कूल नंबरएडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि के साथ स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

अंत में CBSE 10th Result 2026 मार्कशीट स्क्रीन पर विषय-वार अंकों और ग्रेड के साथ प्रदर्शित हो जाएगी। रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें। रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होती है इसलिए मार्कशीट तुरंत सेव करें।

DigiLocker से CBSE 10th Result 2026 कैसे देखें

सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट आने से पहले ही अपना DigiLocker अकाउंट सेट अप कर लें। इसके लिए digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें, अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, Education सेक्शन में जाएं, CBSE चुनें और Class 10 Marksheet / Passing Certificate 2026 डाउनलोड करें। DigiLocker मार्कशीट पूरी तरह मान्य और आधिकारिक दस्तावेज है जिसे आगे की एडमिशन प्रक्रिया में उपयोग किया जा सकता है।

रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होती है इसलिए उस समय तुरंत और सबसे बेहतर ऑप्शन DigiLocker है। बिना किसी रुकावट के काम करेगा।

CBSE 10th Result 2026 देखने के अन्य तरीके

अगर रिजल्ट के दिन आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो तो स्टूडेंट्स इन वैकल्पिक तरीकों से भी अपना CBSE Class 10 Result 2026 चेक कर सकते हैं। SMS से: CBSE10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजें। UMANG ऐप से: Android और iOS दोनों पर उपलब्ध UMANG ऐप के जरिए भी CBSE रिजल्ट देखा जा सकता है। IVRS से: CBSE रिजल्ट के दिन IVRS हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा जिस पर कॉल करके रिजल्ट जाना जा सकता है। रिजल्ट cbseresults.nic.in और umangresults.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

मार्कशीट में क्या-क्या होगा

CBSE 10th Result 2026 मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, पिता और माता का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, बोर्ड का नाम, विषय-वार प्राप्त अंक, ग्रेड और क्वालीफाइंग स्टेटस शामिल होगा। ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद स्कूल से प्राप्त की जा सकती है।

पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए

CBSE Class 10 Board Exam 2026 पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, जिसमें थ्योरी (80 अंक) और इंटरनल असेसमेंट (20 अंक) दोनों शामिल हैं। जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते, वे कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा नए दो-परीक्षा फॉर्मेट के तहत स्टूडेंट्स 15 मई 2026 से शुरू होने वाले फेज 2 में भी अंक सुधारने का मौका पा सकते हैं और दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट स्कोर मार्कशीट पर दर्ज किया जाएगा।

अभी से रखें सभी जानकारी तैयार

CBSE 10th Result 2026 किसी भी पल जारी हो सकता है। सभी स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि अभी से संभालकर रखें। आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in को बुकमार्क कर लें और DigiLocker अकाउंट पहले से तैयार रखें।

CBSE Class 10 Result 2026 आज भी आ सकता है। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखें और किसी भी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें।

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *