एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे तो आपकी इंतजार अब किसी भी समय समाप्त हो सकता है। सीबीएसई 10वीं के लगभग 25 लाख छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पीछे दिन Digilocker ने Twitter पर पोस्ट कर पहले से अकाउंट स्टेप करने को कहां था। अब सीबीएसई जल्द ही कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बता दे, रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके आंवले Digilocker सहित कई अन प्लेटफार्म पर भी। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मथिति की आवश्यकता होगी। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से ही तैयार रखें।
कब जारी होगा 10वीं रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन Digilocker और Umang app के एक्टिविटी से पता चलता है कि कभी भी जारी हो सकता है। वही तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिजल्ट आज या कल जारी किया जा सकता है।
CBSE Board 10th Result 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे आप फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें:- CBSE 10th Result 2026: आज आयेगा रिजल्ट? 25 लाख स्टूडेंट्स, इस वेबसाइट से देखें; Latest Update
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यदि छात्र परीक्षा में इससे कम अंक प्राप्त करते हैं, तो वे अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए सीबीएसई द्वारा आयोजित मई में दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।




