नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका 1, 2 व बाल वाटिका 3 व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आज यानी 16 अप्रैल को दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। फर्स्ट लिस्ट पहले हीं जारी की जा चुकी है। जिन भी बच्चों को पहले चरण में सीट अलॉट नहीं हो पायी है उनके माता पिता आज 2nd प्रोविजनल लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं।
बता दें कि, केंद्रीय विद्यालय प्रोविजनल लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से kvsangathan.nic.in पर जारी की जाएगी जहां से अभिभावक स्टेट, स्कूल सेलेक्ट करके लिस्ट चेक कर सकेंगे। लिंक एक्टिव होते ही आप इस पेज से सीधे नतीजे चेक कर सकेंगे।
निर्धारित तिथियों में स्कूल में करना होगा रिपोर्ट
बता दें जिन बच्चों का नाम 2nd लिस्ट में आएगा उनका admission एक तय समय के अंदर आवंटित स्कूल में जाकर नामांकन लेना अनिवार्य होगा। अगर एडमिशन नहीं करवाई जाती है तो निर्धारित तिथि के बाद नए प्रोविजनल लिस्ट से बाहर रखा जाएगा।इस लिए तय तिथियों के अंदर आवंटित स्कूल में जाकर रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसे में माता-पिता सभी आवश्यक डॉक्युमेंट तैयार रखें।
अलॉटमेंट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
- केवीएस बाल वाटिका 2nd प्रोविजनल लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करना है।
- फिर वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको स्टेट, स्कूल का नाम चुनकर क्लास सेलेक्ट करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
- अब लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जिसमें आप अपने बच्चों का नाम चेक कर सकेंगे।
KVS 2nd Provisional List 2026 Link
सीटें रिक्त रहने पर जारी होगी 3rd लिस्ट
2nd लिस्ट जारी होने के बाद अगर स्कूलों में सीटें रिक्त रह जाती हैं तो केंद्रीय विद्यालय अगला लिस्ट भी जारी करेगा। फिर 3rd प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी।



