News Desk, Patna | बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जहां बधाइयों का दौर जारी है, वहीं विपक्षी नेजा तेजस्वी यादव न तंज अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उन्हें बधाई दी, लेकिन साथ ही कई तीखे सवाल भी उठाए।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि सम्राट चौधरी को “इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूरी करने और ‘सेलेक्टेड मुख्यमंत्री’ बनने पर बधाई।”
21 साल के शासन पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार के पिछले कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 21 वर्षों के शासन के बावजूद बिहार कई अहम क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत से पीछे है।
- शिक्षा
- स्वास्थ्य
- कानून-व्यवस्था
- रोजगार
- निवेश
- पलायन
उन्होंने कहा कि नीति आयोग और सतत विकास सूचकांकों में भी राज्य का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।
नई सरकार की कार्यशैली पर सवाल
तेजस्वी यादव ने कहा कि नए मुख्यमंत्री को इस “कड़वे सच” को स्वीकार करना होगा और बिहार के विकास के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सरकार को सिर्फ राजनीतिक फैसलों की बजाय जनता के हित में काम करना चाहिए।
केंद्र के प्रभाव पर भी इशारा
अपने बयान में तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए “बाहरी निर्देशों” का मुद्दा उठाया और केंद्र-राज्य संबंधों पर सवाल खड़े किए।
इससे उन्होंने यह संकेत दिया कि बिहार सरकार के फैसलों पर बाहर से प्रभाव हो सकता है।
पहले भी कर चुके हैं कटाक्ष
इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने सत्ता परिवर्तन पर तंज कसते हुए कहा था कि अब बिहार की सरकार गुजरात से चलेगी और वही होगा जो कुछ लोग चाहेंगे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा था।
अब आगे क्या?
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की राजनीति में टकराव और बढ़ सकता है। आने वाले समय में सरकार के फैसले और विपक्ष की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी। खैर आज 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। अब नई सरकार के हाथ में बिहार का कमान।




