Nitish Kumar Rajya Sabha news: दशकों से बिहार के मुख्यमंत्री के कुर्सी पर विराजमान रहे नितीश कुमार अब नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री क्योंकि 10 अप्रैल 2026 को इन्होंने राज्यसभा की शपथ ले ली है। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद वे सीएम पद छोड़ देंगे. बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है.
अब कौन होगा बिहार के मुख्यमंत्री इस बार को लेकर असमंजस का दौर चल रहा है। देखना होगा नीतीश के बाद कौन होगे जो बिहार को नीतीश कुमार के जैसा या इनसे भी बेहतर ढंग से चलने में सक्षम होगे।
अब बिहार की सियासत में इन दिनों तेज हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। 10 अप्रैल को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ भी ले ली है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उसी दिन एनडीए की विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है, जिसमें Narendra Modi के शामिल होने की भी चर्चा है।
वहीं, नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी खेमे से Samrat Choudhary का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है, जबकि पार्टी चौंकाने वाला चेहरा भी आगे ला सकती है। दूसरी तरफ जेडीयू के भीतर Nishant Kumar को लेकर भी चर्चा तेज है, हालांकि अंतिम फैसला एनडीए की बैठक में ही होगा। इसके अलावा संजीव चौरसिया, जनक राम, विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय और रमा निषाद जैसे नेताओं के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं।
Nitish Kumar News : निशांत ने किया Twitte क्या कहा?
दिल्ली में एक तरफ नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली तो इधर बेटे निशांत ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा, “मैंने पटना में पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की. सभी लोग पिताजी के काम को,उनकी सेवाओं को याद कर भावुक हो जाते हैं. मैंने सभी साथियों से संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आग्रह किया. हमलोग मिलकर पूरे समर्पण से संगठन के लिए काम करेंगे.”




